Headlines

पंजाब कांग्रेस का आज वित्त मंत्री के खिलाफ मोर्चा:सभी जिलों में CP-SSP दफ्तर घेरेंगे, फूंके जाएंगे पुतले; गुलजार मामले में FIR की मांग




पंजाब कांग्रेस ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गुलजार सिंह मामले में चीमा पर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कांग्रेस आज पूरे प्रदेश में बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सभी जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सड़कों पर उतरने की अपील की है। राजा वड़िंग के निर्देशों के मुताबिक, राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर डीसी-एसएसपी दफ्तरों का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि गुलजार सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए कांग्रेस अपनी लड़ाई लगातार जारी रखेगी। ज्ञापन सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के दौरान सभी जिला कांग्रेस कमेटियों (DCC) के अध्यक्ष अपने-अपने जिलों के CP और SSP को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके जरिए गुलजार सिंह को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग की जाएगी। राजा वड़िंग की कार्यकर्ताओं से अपील
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने कहा कि पीड़ित गुलजार सिंह को न्याय दिलाना पार्टी की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने राज्यभर के कांग्रेस पदाधिकारियों, पार्षदों, जिला प्रधानों और कार्यकर्ताओं से कल सुबह ही तय स्थानों पर जुटने का आह्वान किया है। वड़िंग ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए वित्त मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करती, तब तक कांग्रेस का यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है। पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर
कांग्रेस के इस राज्यव्यापी प्रदर्शन के ऐलान के बाद पंजाब पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सभी संवेदनशील जिलों और CP-SSP कार्यालयों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है, ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *