Headlines

अबोहर में वाटर वर्क्स से युवक का शव मिला:मृतक शराब का था आदी; पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार




अबोहर के निकटवर्ती गांव राजपुरा में गुरुवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवक का शव वाटर वर्क्स में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान बादल कॉलोनी निवासी ज्ञान सिंह के बेटे जोरा सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बहाववाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, जोरा सिंह सुबह घर से निकला था। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने उसका शव गांव के वाटर वर्क्स में पड़ा देखा। इसके बाद पंचायत को सूचना दी गई, जिसके माध्यम से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी बताया जा रहा है कि जोरा सिंह दो बच्चों का पिता था। उसकी पत्नी भी कुछ समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक के शराब पीने का आदी होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उसे सुबह वाटर वर्क्स की टंकी के पास बैठे देखा गया था। पुलिस के अनुसार अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *