Headlines

रामगढ़ के कुजू में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई:रांची से हजारीबाग जा रही थी कार, सभी पांच लोग बाल-बाल बचे




रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पेंकी कर्मा चौक के पास एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। इस सड़क दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार (नंबर JH01GD 8319) रांची से हजारीबाग की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों को भेजा अस्पताल, सभी सुरक्षित घटना की सूचना मिलते ही कुजू ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान स्थानीय नेत्री रूप महतो ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचीं। घायलों को कार से बाहर निकालने में मदद की, साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। तेज रफ्तार या झपकी, हो रही जांच घायलों में से एक की पहचान रांची निवासी अंकित कुमार दुबे के रूप में हुई है, जबकि अन्य लोग सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाने ले आई है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे कई बार जानमाल का नुकसान भी हो चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *