![]()
रोहतक जिले की महम नगर पालिका में वार्ड पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों को चेयरपर्सन भारती पंवार ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य बैठकों में पार्षदों की सहमति से ही पास किए जाते हैं। चेयरपर्सन भारती पंवार ने बताया कि नगर पालिका में अब तक करीब 20 बैठकें हो चुकी हैं। महम शहर में होने वाले सभी विकास कार्यों को बैठक में पार्षदों के सामने रखा जाता है। उनकी सहमति के बाद ही इन कामों को मंजूरी मिलती है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका के कामों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। जांच में नहीं निकला भ्रष्टाचार का कोई मामला : भारती पंवार भारती पंवार ने कहा कि पार्षदों ने पहले भी इसी तरह के आरोप लगाए थे। तब इन आरोपों की जांच भी हुई थी। उन्होंने दावा किया कि उस जांच में एक रुपए के भ्रष्टाचार का भी कोई मामला साबित नहीं हुआ था। इसके बावजूद कुछ दिन पहले उन्हीं आरोपों को दोबारा उठाया गया। मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत दी गई और अगले ही दिन नगरपालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया गया। भारती पंवार ने सवाल उठाया कि जब सरकार को लिखित शिकायत दी जा चुकी थी और जांच की व्यवस्था मौजूद है, तो फिर अगले ही दिन धरने पर बैठने की क्या जरूरत थी? उन्होंने पूछा कि क्या पार्षदों को सरकार की जांच व्यवस्था पर भरोसा नहीं है? कहा- जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, सबके सामने होंगे उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से काम कर रही है। यदि किसी को किसी काम में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की शिकायत है, तो उसकी जांच के लिए सरकार के स्तर पर उचित व्यवस्था है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, वे सभी के सामने होंगे।
Source link
महम चेयरपर्सन ने पार्षदों के आरोपों को बेबुनियाद बताया:भारती पंवार बोलीं- सभी काम सहमति से होते हैं, पहले भी जांच में कुछ नहीं मिला
