Headlines

महिला शराब के नशे में बांकी नदी में पड़ी मिली:ग्रामीणों और पुलिस ने बचाया; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल




सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में बांकी नदी में एक महिला शराब के नशे में धुत हालत में नदी के बीच पड़ी मिली। समय रहते ग्रामीणों और पुलिस ने उसे बचा लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, महिला नदी में नहाने गई थी। वह ज्यादा शराब के नशे में थी और अपना संतुलन खो बैठी। वह नदी के बीच पानी में ही पड़ी रही। आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। अगर समय रहते उस पर किसी की नजर नहीं पड़ती, तो नदी के तेज बहाव या गहरे पानी में डूबने से उसकी जान जा सकती थी। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने महिला का वीडियो बना लिया। इसमें वह नदी के बीच नशे की हालत में पड़ी दिख रही है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। फिलहाल महिला की पहचान और घटना के बारे में पुलिस की तरफ से कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *