![]()
धार जिले के अमझेरा थाना पुलिस ने फाइनेंस कर्मचारी से 1 लाख 33 हजार 100 रुपए की लूट का खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में बड़लीपुरा कला में एक घर से 20 हजार रुपए और बकरियां लूटने की वारदात भी कबूल की है। पुलिस ने दोनों मामलों में 34 हजार रुपए और एक बिना नंबर की बाइक जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। यह घटना 3 जून को हुई थी। NABFINS कंपनी के कर्मचारी अमरदास बैरागी कलेक्शन की राशि लेकर जा रहे थे। आमला फाटा के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनकी बाइक रुकवाई। बदमाश अमरदास के बैग में रखे 1 लाख 33 हजार रुपए और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने जांच के बाद राजेश बामनिया (पिता ऊंकार, निवासी हाथीपावा) और विक्रम उर्फ अकरम सिंगार (पिता मंगु, निवासी बावड़ीखोदरा) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 हजार रुपए और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक जब्त की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी राजेश सिंगार (पिता छगन) के साथ एक और वारदात कबूली। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को बड़लीपुरा कला निवासी राजाराम चौहान के घर से 20 हजार रुपए, दो बकरी और दो बकरी के बच्चे लूटे थे। इस मामले में 2 हजार रुपए बरामद हुए हैं। तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश अमझेरा पुलिस कर रही है।
Source link
फाइनेंस कर्मी से 1.33 लाख लूटने वाले 2 गिरफ्तार:धार में घर से बकरियां भी चुराने की बात कबूली; बिना नंबर की गाड़ी भी जब्त
