Headlines

Faridkot Baba Sheikh Farid Agaman Parv 2026 Preparations Review



फरीदकोट मिनी सचिवालय में बाबा फरीद मेले को बैठक करते विधायक व डीसी।

फरीदकोट में बाबा शेख फरीद जी के आगमन पर्व-2026 को लेकर तैयारियों की समीक्षा के लिए विधायक गुरदित्त सिंह सेखों और डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरपर्सन, जिला सांस्कृतिक सोसायटी राहुल चाबा ने विभिन्न कमेटियों के इंचार्जों, जिला अधिकारियों और धार्मिक एवं सामाजिक

.

बैठक में विधायक सेखों ने कल्चरल, प्रतियोगिता, प्रचार, वेन्यू एवं स्टेज कमेटी सहित सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य, ट्रैफिक, पार्किंग, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

विधायक ने पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखने के विशेष निर्देश दिए

विधायक ने पुलिस विभाग को ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखने के विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाबा शेख फरीद आगमन पर्व धार्मिक आयोजन के साथ पंजाब की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक भी है। डिप्टी कमिश्नर राहुल चाबा ने बताया कि मुख्य मेला 19 से 23 सितंबर तक आयोजित होगा।

वहीं क्राफ्ट मेला 19 से 28 सितंबर तक दाना मंडी, फिरोजपुर रोड पर आयोजित करने का प्रस्ताव है। मेले में श्री सुखमनी साहिब का पाठ, ड्रामा, राष्ट्रीय लोक नृत्य, विरासत वस्तुओं की प्रदर्शनी, हेरिटेज वॉक और विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। अधिकारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने और जगह-जगह डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए गए। एडीसी (जनरल) केशव गोयल ने बताया कि मेले से संबंधित सभी टेंडर पूरे हो चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *