Headlines

कांगड़ा में 4 ट्रेडर्स के ठिकानों पर GST की रेड:डुप्लीकेट सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और बिना बिल का स्टॉक मिला




GST विभाग ने कांगड़ा में टैक्स चोरी और बिना बिल के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। GST शिमला की टीम ने शुक्रवार को जसूर और डमटाल में चार व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दौरान टीम को डुप्लीकेट सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और बिना बिल का स्टॉक मिला है। यह कार्रवाई GST कमिश्नर उज्ज्वल राणा के निर्देश पर की गई। टीमों ने प्रतिष्ठानों में मौजूद माल की जांच की। साथ ही खरीद-बिक्री से जुड़े बिल, दस्तावेज और स्टॉक रिकॉर्ड भी चेक किए। अब विभाग यह पता लगा रहा है कि यह संदिग्ध स्टॉक कहां से आया और उसकी खरीद-बिक्री का रिकॉर्ड क्या है। डुप्लीकेट सिगरेट और बिना बिल का माल मिला जसूर में खिलाड़ी बीड़ी के प्रतिष्ठान पर सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की जांच की गई। यहां डुप्लीकेट सिगरेट और बिना बिल का माल मिला है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद स्टॉक का दस्तावेजों से मिलान किया। डमटाल में विनोद ट्रेडर्स के यहां भी GST टीम ने कार्रवाई की। यहां भी डुप्लीकेट सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और बिना बिल का स्टॉक मिला है। टीम ने मौजूद माल और संबंधित रिकॉर्ड की पड़ताल की। GST रिटर्न का मिलान किया जाएगा विभागीय जांच में बिल, ई-वे बिल, खरीद-बिक्री रिकॉर्ड, स्टॉक और GST रिटर्न का मिलान किया जाएगा। गड़बड़ी या टैक्स चोरी साबित होने पर संबंधित कारोबारी से टैक्स वसूलने के साथ जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई हो सकती है। डुप्लीकेट सिगरेट मिलने की सूचना से मामला गंभीर हो गया है। हालांकि, ये उत्पाद वास्तव में नकली हैं या नहीं, इसकी आखिरी पुष्टि ब्रांड और तकनीकी जांच के बाद ही होगी। विभाग की जांच जारी है सूत्रों के अनुसार, विभाग की नजर में इलाके के कुछ और कारोबारी भी हैं, लेकिन अन्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की अभी कोई पक्की जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल जांच जारी है। बरामद स्टॉक की मात्रा, कीमत और संभावित टैक्स देनदारी विभाग की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *