Headlines

Punjab BJP Press Conference | Manpreet Badal, Sunil Jakhar & Ashwani Sharma


BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा राज्य में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू कर रही है।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले BJP मेगा एंटी ड्रग्स ड्राइव शुरू कर रही है। BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से शुरुआत करेंगे। जो 13 दिन में राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

.

इसके लिए 4 अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। यात्रा करीब 4 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। चारों यात्राएं एक साथ जालंधर के देवी तलाब मंदिर में समाप्त होंगी। जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। यात्रा के दौरान नशा पीड़ित परिवारों, NGO, स्पोर्ट्स क्लबों और गांव कमेटियों से जुड़े लोगों से मुलाकात की जाएगी।

इसके लिए चंडीगढ़ में BJP के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, विधायक अश्वनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल ढिल्लों ने कहा कि

QuoteImage

आम आदमी पार्टी के शासनकाल में पंजाब से नशा तो खत्म नहीं हुआ है, लेकिन नशे के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाया जा रहा है। पंजाब को इस बुराई से मुक्त कराने के लिए भाजपा राज्य में ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ शुरू कर रही है।

QuoteImage

यात्रा के लिए 4 रूट तय

पहला रूट: सुजानपुर, पठानकोट, भोआ, दीनानगर, गुरदासपुर, कादियां, श्री हरगोबिंदपुर, बटाला, फतेहगढ़ चूड़ियां, डेरा बाबा नानक, अजनाला, राजा सांसी, अटारी, अमृतसर पश्चिम, अमृतसर केंद्रीय, अमृतसर दक्षिण, अमृतसर पूर्व, अमृतसर उत्तर, मजीठा, जंडियाला, बाबा बकाला, तरनतारन, खडूर साहिब, खेमकरण, पट्टी, फिरोजपुर शहर, गुरु हरसहाय, फिरोजपुर ग्रामीण, जीरा, सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ, नकोदर, शाहकोट और जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

दूसरा रूट: 19 सितंबर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के बाद यात्रा शुरू होगी। यह यात्रा समराला, पायल, खन्ना, अमलोह, फतेहगढ़ साहिब, बस्सी पठाना, डेरा बस्सी, मोहाली, खरड़, चमकौर साहिब, रोपड़, आनंदपुर साहिब, गढ़शंकर, चब्बेवाल, होशियारपुर, शाम चौरासी, दसूहा, मुकेरियां, उड़मुड़, आदमपुर, बलाचौर, नवांशहर, बंगा और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

तीसरा रूट: यात्रा 20 सितंबर को फाजिल्का में सादिकी बॉर्डर (आसफवाला 1971 युद्ध स्मारक) से शुरू होगी। फिर फाजिल्का, बल्लुआना, अबोहर, जलालाबाद, श्री मुक्तसर साहिब, मलोट, गिद्दड़बाहा, जैतो, कोटकपूरा, फरीदकोट, बाघा पुराना, निहाल सिंह वाला, धर्मकोट, मोगा, जगरांव, रायकोट, दाखा, मलेरकोटला, अमरगढ़, गिल, साहनेवाल और लुधियाना शहरी विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

चौथा रूट: 21 सितंबर को तलवंडी साबो स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में नतमस्तक होने के बाद यात्रा शुरू होगी। यात्रा तलवंडी साबो, मौड़, रामपुरा फूल, भुच्चो मंडी, बठिंडा ग्रामीण, बठिंडा शहरी, मानसा, सरदूलगढ़, बुढलाडा, भदौड़, बरनाला, महल कलां, धूरी, संगरूर, सुनाम, दिड़बा, लहरागागा, शुतराना, नाभा, पटियाला ग्रामीण, पटियाला शहरी, सनौर और राजपुरा विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

पर्चों से नहीं, नशा मुक्ति के परिणाम से होगी सफलता

भाजपा के राष्ट्रीय उप प्रधान मनप्रीत बादल ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति अभियान के तहत 73 हजार पर्चे दर्ज होने और 25 हजार मरीजों का इलाज होने की बात कहती है। भाजपा इन आंकड़ों को चुनौती नहीं दे रही है। लेकिन नशा मुक्ति अभियान का परिणाम पर्चों की संख्या से नहीं, बल्कि पुनर्वास से तय होगा।

उन्होंने कहा कि जब कोई सेना युद्ध लड़ती है, तो उसके टैंक, तोपखाने और वायुसेना अलग-अलग मोर्चों पर काम करते हैं। तभी जाकर युद्ध में सफलता मिलती है। इसी तरह नशे के खिलाफ लड़ाई में भी अलग-अलग स्तर पर प्रभावी प्रयास करने होंगे।

मनप्रीत बादल ने कहा कि ड्रग के कारोबार पर नकेल कसने के लिए सिर्फ ड्रग की खेप पकड़ना पर्याप्त नहीं है। ड्रग के पैसे और उसके पूरे नेटवर्क को पकड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में ड्रग ट्रैफिकिंग इंटेलिजेंस ग्रिड बनाने का प्रस्ताव देगी।

उन्होंने कहा कि इस ग्रिड में पंजाब पुलिस, नेशनल क्राइम ब्यूरो, कस्टम, इनकम टैक्स, BSF, धार्मिक संस्थानों, स्कूलों और इंडस्ट्री को शामिल किया जाना चाहिए। इससे ड्रग के कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क पर प्रभावी तरीके से कार्रवाई की जा सकेगी।

नशा मुक्त पंजाब पर BJP नेताओं से सवाल-जबाव

सवाल: जब आप सत्ता में होते हैं, तो नशा मुक्त पंजाब याद क्यों नहीं आता, विपक्ष में ही क्यों आता है?

केवल सिंह ढिल्लों: मौजूदा और पिछली कांग्रेस सरकार की नशे के खिलाफ कोई ठोस प्लानिंग नहीं थी। भाजपा की सरकारों का ट्रैक रिकॉर्ड सामने है। आज 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। जहां नशा और गैंगस्टरवाद था, वहां इन पर काफी हद तक नियंत्रण किया गया है। हमारी यात्रा सिर्फ जागरूकता तक सीमित नहीं है। इसका मकसद नशे का इलाज और रोजगार उपलब्ध कराना भी है। मौजूदा सरकार इस मामले में पूरी तरह फेल हो गई है।

सवाल: गुजरात में 23 साल से भाजपा की सरकार है, वहां ड्रग्स के मामले में पार्टी क्यों फेल हो रही है?

केवल सिंह ढिल्लों: गुजरात के बंदरगाहों पर ड्रग्स पकड़े जा रहे हैं, लेकिन वहां पंजाब की तरह लोगों के घर-घर ड्रग्स नहीं बिक रहे। आज पंजाब में टॉफियों की तरह नशा बिक रहा है। गुजरात में ऐसी स्थिति नहीं है।

सवाल: नशा मुक्ति यात्रा कहां तक जाएगी?

केवल सिंह ढिल्लों: यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी।

सवाल: पुलिस के बिना नशे का नेटवर्क कैसे टूटेगा? पिछले 10 साल में कैप्टन से लेकर मौजूदा सरकार तक नशे पर रोक क्यों नहीं लगी?

मनप्रीत बादल: इसके लिए एक ठोस रणनीति तैयार करनी होगी। सिर्फ कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे नेटवर्क पर काम करना होगा।

सवाल: ड्रोन से नशे की तस्करी क्यों नहीं रुक रही?

मनप्रीत बादल: यह बहुत बड़ा नेटवर्क है। हमें सिर्फ नशे के पैकेट का पीछा नहीं करना होगा, बल्कि उस नेटवर्क के पीछे लगे पैसे पर काम करना होगा। ड्रग के कारोबार में पैसे के प्रवाह को रोकना जरूरी है।

सवाल: आप अलग-अलग सरकारों में रहे हैं। जितना आसान आप नशा मुक्ति को बता रहे हैं, क्या भाजपा ने इसकी स्टडी की है? इसे रोकने में कितना समय लगेगा?

केवल सिंह ढिल्लों: हमारे गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि दो साल में इस समस्या पर काबू पाने का लक्ष्य रखा गया है।

***************

ये खबर भी पढ़ें:

फैसलाबाद एयरपोर्ट पर रोके गए 104 सिख श्रद्धालु: अमृतसर-दिल्ली जाने को PAK से भारत आ रहे थे; वीजा वैलिड, महंगी टिकटें खरीदी थीं

पाकिस्तान से भारत स्थित सिख गुरुधामों के दर्शन के लिए आ रहे 104 श्रद्धालुओं को फैसलाबाद एयरपोर्ट पर करीब 12 घंटे से रोककर रखा गया है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि भारत के इस्लामाबाद स्थित दूतावास की ओर से उन्हें वीजा जारी किए गए थे। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी(FIA) ने उन्हें एयरपोर्ट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *