![]()
रायपुर के सरोना रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 13.57 करोड़ रुपए की लागत से पुनर्विकास किया गया है। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार करते हुए आधुनिक और सुरक्षित रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। । स्टेशन पर मिलेंगी ये नई सुविधाएं सरोना स्टेशन पर 95 वर्गमीटर का नया कॉन्कोर्स (यात्री भवन) बनाया गया है। स्टेशन के बाहर 1,912 वर्गमीटर का नया सर्कुलेटिंग एरिया विकसित किया गया है, जिससे वाहनों और यात्रियों की आवाजाही आसान होगी। प्लेटफॉर्म बदलने के लिए नया फुटओवर ब्रिज बनाया गया है। बुजुर्गों और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए दो लिफ्ट लगाई गई हैं। प्लेटफॉर्म पर पहले जहां तीन शेल्टर थे, वहीं अब उनकी संख्या बढ़ाकर सात कर दी गई है। साथ ही 2,800 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म की नई सरफेसिंग की गई है। स्टेशन पर 189 नई बेंच और अन्य फर्नीचर लगाए गए हैं। 30 वर्गमीटर के प्रतीक्षालय का नवीनीकरण किया गया है। स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए 50 वर्गमीटर क्षेत्र में आकर्षक चित्रकारी की गई है। पार्किंग, सोलर प्लांट और डिजिटल सुविधाएं भी स्टेशन पर 550 वर्गमीटर का दोपहिया और चारपहिया पार्किंग क्षेत्र विकसित किया गया है। बिजली बचत के लिए 10 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगाया गया है। यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी देने के लिए चार इंटीग्रेटेड पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम लगाए गए हैं। जबकि रात में बेहतर रोशनी के लिए दो सोलर लाइट मास्ट भी स्थापित किए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों का भी रखा गया ध्यान स्टेशन पर रैंप, व्हीलचेयर, दिव्यांग अनुकूल शौचालय, कम ऊंचाई वाले टिकट काउंटर और पेयजल सुविधा जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। इसके साथ ही आधुनिक साइनेज, कोच गाइडेंस सिस्टम, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, चौड़ी सड़कें और व्यवस्थित पार्किंग जैसी सुविधाएं भी यात्रियों को मिलेंगी। रेलवे का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए गए इन कार्यों से सरोना रेलवे स्टेशन की पहचान पूरी तरह बदल जाएगी और यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक सुविधाएं मिलेंगी।
Source link
सरोना रेलवे स्टेशन का 13.57 करोड़ से पुनर्विकास:2 लिफ्ट, सुरक्षा के लिए 14 सीसीटीवी कैमरे; नया कॉन्कोर्स और 550 वर्गमीटर पार्किंग भी
