Headlines

Gurdaspur School Controversy | Student Terminated Over Alcohol Allegations


5वीं का छात्र अपनी मां के साथ हाथ में लिए लेटर दिखाते हुए।

गुरदासपुर के एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं के छात्र पर पानी की बोतल में शराब लाने का आरोप लगा, जिसके बाद उसे स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया। बच्चे की मां का आरोप है कि स्कूल में कोऑर्डिनेटर ने बेटे से पूछताछ के दौरान उसे थप्पड़ मारा, कान खींचे और डराया-धम

.

मां के मुताबिक, बच्चे को चार पीरियड तक अपने पास बंधक रखा गया और बाद में प्रिंसिपल के पास ले जाकर शराब लाने का आरोप लगाया गया। जबकि घर में शराब का कोई माहौल नहीं है और बच्चे को शराब के बारे में भी जानकारी नहीं है।

बच्चे की मां ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें इस मामले की कोई सूचना नहीं दी। बेटा घर आकर स्कूल कोऑर्डिनेटर द्वारा पूछताछ करने और धमकाने की बात बताकर दोबारा स्कूल जाने से मना करने लगा। जब परिवार ने कारण पूछा तो बच्चे ने बताया कि स्कूल में उस पर गलत आरोप लगाया गया है।

इसके बाद बच्चे की मां स्कूल पहुंचीं और पूरे मामले की जानकारी ली। स्कूल प्रबंधन से बहस के बाद बच्चे को सस्पेंशन लेटर दे दिया। परिवार ने इसकी शिकायत 11 सितंबर को DEO से की है। हालांकि अभी इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कोई बयान सामने नहीं आया है।

बच्चे की मां ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से बहस के बाद बच्चे को सस्पेंशन लेटर दे दिया।

बच्चे की मां ने कहा कि स्कूल प्रबंधन से बहस के बाद बच्चे को सस्पेंशन लेटर दे दिया।

बच्चे की मां ने ये बातें कही….

  • बेटे पर स्कूल प्रशासन ने झूठा आरोप लगाया: बच्चे की मां ने कहा कि हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मेरे मासूम बेटे पर यह झूठा आरोप लगा दिया कि वह पानी की बोतल में शराब या बीयर लेकर आता है। इसके साथ ही मेरी बेटी को भी प्रताड़ित किया गया और बेटे के साथ मारपीट तथा डराने-धमकाने का काम किया गया, जिससे मेरा बच्चा बुरी तरह सहम गया।
  • टीचरों ने बेटे को बंधक बनाकर रखा: मां ने कहा कि टीचरों ने मेरे बच्चे को चार पीरियड तक अपने पास बंधक बनाकर रखा और फिर उसे प्रिंसिपल सर के पास ले गईं। प्रिंसिपल ने भी आरोप लगाया कि बच्चा बोतल में शराब लेकर आया है।
  • घर में कोई शराब नहीं पीता: मां ने कहा कि जब हमने बताया कि हमारे घर में ऐसा कोई माहौल नहीं है, कान्हा जी की सेवा की जाती है और बच्चा माथे पर तिलक लगाकर जाता है, तो प्रिंसिपल सर ने कहा कि ‘तू तिलक लगाता है, लेकिन बोतल में शराब लाता है, तुझे टीसी दे दूंगा।’
  • कोऑर्डिनेटर ने फोन कर स्कूल बुलाया: मां ने कहा कि 29 अगस्त को पौने 11 बजे कोऑर्डिनेटर कुलविंदर कौर का मुझे फोन आया और उन्होंने कहा कि ‘आप तुरंत स्कूल आओ, आपके लड़के ने बड़ा ब्लंडर कर दिया है।’ जब हम स्कूल पहुंचे, तो उनका रवैया बेहद गैर-जिम्मेदाराना था। उन्होंने कॉपी टेबल पर पटकी और आरोप लगाने लगीं। मेरे बेटे को तो यह भी नहीं पता कि ‘अल्कोहल’ या ‘बीयर’ क्या होती है।
  • बेटे को थप्पड़ मारे, कान खींचे: मां ने कहा कि बाद में हमें पता चला कि सातवें पीरियड में कोऑर्डिनेटर कुलविंदर कौर ने मेरे बच्चे को बाहर बुलाकर थप्पड़ मारा, कान खींचे और प्रियंका मैडम के फोन से उसकी वीडियो बनाई। बच्चे को डराया-धमकाया गया कि ‘तुम्हारी मम्मी तुम्हें घर से निकाल देगी और तुम्हारे पापा बेल्ट से पिटाई करेंगे।’
  • सीसीटीवी कैमरों में सब रिकॉर्ड है: मां ने कहा कि जब हमने प्रिंसिपल सर से इस बात का सबूत मांगा या वो वीडियो दिखाने को कहा, तो स्कूल प्रशासन साफ मुकर गया कि उन्होंने कोई वीडियो नहीं बनाई। जबकि प्रिंसिपल ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में सब रिकॉर्ड हुआ है।
  • सीएम मान को भेजी शिकायत: मां ने कहा कि हमने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, एसएसपी, डीएसपी, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और डीईओ ऑफिस में भेजी है। शिकायत करने के बाद बदला लेने की नीयत से स्कूल ने हमारे बच्चे को सस्पेंशन लेटर थमा दिया। इसके बाद हमें डीएसपी ऑफिस भी बुलाया गया, जहां स्कूल प्रशासन और उनके वकील के साथ बातचीत हुई।
जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत ने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है।

जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत ने कहा कि मामले की अभी जांच की जा रही है।

DEO बोले- मामले की जांच कर रहे

जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) परमजीत ने कहा कि बच्चे के परिवार की ओर से 11 सितंबर को शिकायत मिली थी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

गुरुद्वारे का ग्रंथी हरियाणा के संत रामपाल के पास पहुंचा: बोला- भूत-प्रेत की बाधा थी, वारिस पंजाब दे की चेतावनी- माफी मांगो वर्ना वहीं आकर इलाज करेंगे

हरियाणा के विवादित संत रामपाल के डेरे में गुरुद्वारे के ग्रंथी के परिवार सहित माथा टेकने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद हो गया है। फरीदकोट से अकाली दल- वारिस पंजाब दे संगठन ने इसका कड़ा विरोध जताया है। संगठन से जुड़े गुरसेवक सिंह ने ग्रंथी को एक हफ्ते के अंदर श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर माफी मांगने के लिए कहा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *