गुरदासपुर के कस्बा कलानौर के मुख्य बाजार में बीडीपीओ (BDPO) कार्यालय के पास स्थित दो किराना दुकानों में बीती रात अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, देसी घी और अन्य सामान साफ कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी रोष और दह
.
जानकारी के अनुसार, चोरों ने बाजार में स्थित ‘खालसा किराना स्टोर’ और ‘पनसोत्रा किराना स्टोर’ को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों के ताले तोड़कर अंदर रखे गल्ले और पैसों वाले बैग पर हाथ साफ किया।

दुकान पर जांच करने पहुंचे पुलिस
पीड़ित दुकानदार वरिंदर सिंह और अमर सिंह ने बताया कि चोर एक दुकान से करीब 15 से 20 हजार रुपये नकद और कीमती सामान ले उड़े। वहीं, दूसरी दुकान से भी 15 से 20 हजार रुपये नकद के साथ-साथ 10 किलोग्राम देसी घी और किराना सामान चोरी कर लिया गया।

सीसीटीवी में कैद वारदात
CCTV फुटेज में कैद हुआ चोर
चोरी की यह पूरी वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक चोर दुकान के अंदर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम देता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कलानौर की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानदारों के बयानों और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात चोरों की पहचान और तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
