Headlines

गोड्डा में जेवर चमकाने के नाम पर ठगी का खुलासा:पुलिस ने पिघले हुए सोने के साथ एक आरोपी को दबोचा, जांच जारी




गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके एक अन्य साथी की तलाश जारी है। यह कार्रवाई 76 वर्षीय कांता देवी, पति उमाकांत चौधरी की शिकायत के आधार पर की गई। पीड़िता ने महागामा थाना में दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि 7 जुलाई 2026 को दो अज्ञात युवकों ने सोना-चांदी चमकाने के बहाने उनसे ठगी की। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने किया। आरोपी तक पहुंची पुलिस, कई चीजें बरामद जांच के दौरान SIT टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर छानबीन शुरू की। इसी क्रम में भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार साह (पिता स्वर्गीय प्रेमी साह) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके पास से ठगी में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है। जिसमें पिघला हुआ सोना, मोटरसाइकिल, काले रंग का फुल टी-शर्ट, उडलैंड का जूता, सोना-चांदी साफ करने वाला लिक्विड, ब्रश, पीतांबरी शाइनिंग पाउडर के तीन पैकेट तथा एक छोटे डिब्बे में दो टुकड़े सोने जैसे पदार्थ शामिल हैं। इसके अलावा सोना-चांदी बेचकर प्राप्त 18 हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं। दूसरे आरोपी की तलाश जारी महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के दोनों कान के गहने और गले का लॉकेट चमकाने के नाम पर ठगी की थी। इस वारदात में दो लोग शामिल थे। जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि इस तरह की ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों से अपील की है कि वे किसी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर अपने कीमती गहने न सौंपें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *