Headlines

मंडी में महिला ने सतलुज नदी में लगाई छलांग, मौत:आसपास के लोगों ने बाहर निकाला; कूदने के कारणों का पता नहीं




मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जड़ोल क्षेत्र की 38 वर्षीय महिला ने शनिवार को डैहर स्थित सतलुज पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला के नदी में गिरने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने सतलुज नदी में उतरकर महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना के कारणों का पता नहीं चला महिला ने पुल से नदी में छलांग क्यों लगाई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और महिला के इस कदम के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा डैहर सतलुज पुल बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना क्षेत्र में आता है। बरमाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही मामले से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *