Headlines

Haryana Sant Rampal Controversy | Sikh Granthi Faces Backlash Over Video


रामपाल के दरबार में पहुंचा ग्रंथी, जिसका वीडियो सामने आने के बाद विवाद हो गया।

हरियाणा के विवादित संत रामपाल के डेरे में गुरुद्वारे के ग्रंथी के परिवार सहित माथा टेकने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद हो गया है। फरीदकोट से अकाली दल- वारिस पंजाब दे संगठन ने इसका कड़ा विरोध जताया है। संगठन से जुड़े गुरसेवक सिंह ने ग्रंथी को एक हफ्

.

गुरसेवक ने कहा कि अगर एक हफ्ते में माफी नहीं मांगी तो वह हरियाणा आकर उसका इलाज करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ग्रंथी का डेरे में जाकर भूत-प्रेत का इलाज करवाना सिख समाज का मजाक उड़ाता है। गुरसेवक ने कहा कि गुरुओं ने जिन चीजों से बाहर निकाला, आज सिख उन्हीं भ्रमों में फंस रहे हैं।

रणजीत सिंह परिवार के साथ संत रामपाल के डेरे में पहुंचे।

रणजीत सिंह परिवार के साथ संत रामपाल के डेरे में पहुंचे।

वीडियो में परिवार के साथ दिखे ग्रंथी, बेटी ने मांगा नामदान इंस्टाग्राम पर सामने आए वीडियो में हरियाणा के ग्रंथी रणजीत सिंह अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ग्रंथी की बेटी रामपाल से कहती हुई दिख रही है कि उन पर कृपा करें और वे उनसे नामदान लेना चाहते हैं। रामपाल भी उन्हें अभी के अभी नामदान देने की बात करते हैं। वीडियो में ग्रंथी और उनका परिवार रामपाल के सामने नतमस्तक होते हुए दिखाई दे रहा है।

ग्रंथी ने कहा- परिवार पर भूत-प्रेत का साया था वीडियो सामने आने के बाद गुरसेवक सिंह ने ग्रंथी रणजीत सिंह से फोन पर बातचीत की। वीडियो कॉल पर ग्रंथी ने बताया कि उनके परिवार को भूत-प्रेत का साया था। परिवार के दबाव में वह रामपाल के डेरे पर गए थे। ग्रंथी ने बताया कि उनके घर में लंबे समय से बीमारियां और भूत-प्रेत का साया जैसी समस्याएं चल रही थीं। उनकी सास की अकाल मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण परिवार में भारी कष्ट था। इस दौरान काफी पैसा भी पानी की तरह बह चुका था। इसी परेशानी के हल के लिए वे परिवार सहित रामपाल के डेरे पर गए थे।

गुरसेवक ने कहा- ये सिख मर्यादा का उल्लंघन गुरसेवक सिंह ने ग्रंथी रणजीत सिंह से कहा कि गुरु घर का वजीर और ग्रंथी होते हुए तुम किसी डेरे में माथा टेकने क्यों पहुंचे। किसी पाखंडी साध के आगे नतमस्तक होना और उसके लिए गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र बाणी का उपयोग करना सिख मर्यादा का उल्लंघन है।

गुरसेवक ने यह भी आपत्ति जताई कि रणजीत सिंह ने रामपाल के सामने गुरु ग्रंथ साहिब से श्लोक पढ़े, जबकि ये गुरु की शान में ही पढ़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो ग्रंथी सिंह खुद संगत को गुरुबाणी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर भरोसा रखने की सीख देते हैं, वही आज अंधविश्वास और ढोंगी साधुओं के जाल में फंस रहे हैं। गुरुओं ने जिन चीजों से बाहर निकाला, आज सिख उन्हीं भ्रमों में फंस रहे हैं।

ग्रंथी रणजीत सिंह को एक हफ्ते में श्री अकाल तख्त पर पेश होकर माफी मांगने के लिए कहते गुरसेवक सिंह।

ग्रंथी रणजीत सिंह को एक हफ्ते में श्री अकाल तख्त पर पेश होकर माफी मांगने के लिए कहते गुरसेवक सिंह।

फोन पर ग्रंथी ने मानी गलती फोन पर हुई बातचीत के दौरान ग्रंथी रणजीत सिंह ने अपनी इस हरकत को स्वीकार करते हुए अपनी गलती मानी है। गुरसेवक सिंह ने कहा कि ग्रंथी को एक हफ्ते में अमृतसर आकर श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होना चाहिए और जत्थेदार साहिब के सामने अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। साथ ही अपनी इस बड़ी भूल की धार्मिक सजा (तनखाह) लगवानी चाहिए।

माफी नहीं मांगी तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी सिख समुदाय की ओर से ग्रंथी रणजीत सिंह को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया है। उनसे कहा गया है कि वे तुरंत श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर में पेश होकर माफी मांगें। गुरसेवक सिंह ने चेतावनी दी कि अगर ग्रंथी तय समय के भीतर अकाल तख्त साहिब पर पेश होकर माफी नहीं मांगते हैं तो पंजाब की विभिन्न सिख जत्थेबंदियां उनके खिलाफ सीधी और सख्त कार्रवाई करेंगी। गुरसेवक ने कहा कि वह एक हफ्ते में अमृतसर आकर माफी मांगें, वरना वह उनके पास आएंगे।

*********

पंजाबी इन्फ्लुएंसर की मौत से पहले का VIDEO: बोली- उन्होंने मुझे आग लगा दी, उन्हें मत छोड़ना; चंडीगढ़ से किडनैप कर हत्या हुई थी

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर का मौत से पहले का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब वह जलाने के बाद गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI में भर्ती थी। मनजीत कौर ने वीडियो में कहा- सत श्री अकाल, मैं आपकी मनजीत कौर, आप सब जानते हो मैं डेढ़ महीने से यहां पड़ी हूं। मैं बड़ी तकलीफ में हूं। मुझे शुभी , नेहा और दो लड़के, शुभी के साथ इन्होने मोरिंडा जाकर आग लगाई, जिनके कारण मैं यहां पर हूं, उन्हें मत छोड़ना। उन्होंने मुझे ले जाकर आग लगा दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *