Ambikapur Student Suicide Case | TS Singhdeo Demands Fair Investigation


छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ रही थी। छात्रा के परिवार वालों ने NSUI के छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

.

परिजनों का कहना है कि सहेलियों से जानकारी मिली कि NSUI से जुड़े छात्र नेता के पास कुछ चैट और वीडियो थे। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

घटना के बाद मौके पर छात्रा के परिवार वाले और उसके दोस्त।

घटना के बाद मौके पर छात्रा के परिवार वाले और उसके दोस्त।

परिवार वालों ने NSUI से जुड़े छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप है।

परिवार वालों ने NSUI से जुड़े छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप है।

बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। (फाइल फोटो)

बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। (फाइल फोटो)

अब जानिए पूरा मामला

पटपरिया में जीजा के घर रही छात्रा अंतरा शाह (19) की लाश फांसी से लटकी मिली। छात्रा के जीजा नीलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतरा रात को बिस्तर में नहीं थी। वह बाथरूम के लिए निकली और काफी देर तक नहीं लौटी तो उसने अपनी पत्नी को भेजा। पत्नी ने बाथरूम की खिड़की से झांका तो अंदर अंतरा शाह का शव फांसी पर झूलता दिखा।

परिजनों ने लगाया छात्रा को ब्लैकमेलिंग करने का आरोप

परिजनों ने लगाया छात्रा को ब्लैकमेलिंग करने का आरोप

छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

अंतरा शाह करीब 6 महीने पहले ही अंबिकापुर आई थी। उसने पीजी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। छात्रा के जीजा नीलेश गुप्ता ने बताया कि छात्रा की सहेलियों ने बताया है कि एक छात्र नेता ज्ञान तिवारी का नाम बता रही हैं कि वह अंतरा को ब्लैकमेल करता था।

उसके पास मोबाइल में कुछ चैट या वीडियो था, जिसे परिजनों को दिखाने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। नीलेश गुप्ता ने बताया कि अंतरा सामान्य दिख रही थी और हंसकर बात कर रही थी। जरूर ऐसी कोई बात हुई है, जिसके कारण उसने फांसी लगाई है। इसकी जांच होनी चाहिए।

………………

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाई, LIVE-VIDEO:साड़ी के फंदे से झूली, डेढ़ घंटे की रिकॉर्डिंग मिली, रील बनाते समय हादसे की आशंका

रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली

रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *