![]()
कुरुक्षेत्र जिले में हड़ताल खत्म हुई तो सफाई कर्मचारी कचरा हटाने में जुट गए, लेकिन सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौटने से पहले ही नया विवाद सामने आ गया। जिले के 250 से ज्यादा कर्मचारियों की ज्वाइनिंग पर पेंच फंस गया। इनमें टिपर चालक, हेल्पर और सफाई कर्मचारी शामिल हैं। वे काम पर पहुंचे इन कर्मचारियों को संबंधित ठेकेदारों ने ज्वाइन नहीं करवाया। इससे हड़ताल खत्म होने के बावजूद ठेका कर्मचारियों और एजेंसियों के बीच टकराव की स्थिति बन गई। दूसरी तरफ थानेसर नगर परिषद के 320 से ज्यादा कर्मचारी फील्ड में उतर गए। ऑपरेशन क्लीन के तहत 44 टिपर, दो जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां लगाई गईं, तो 300 टन से ज्यादा कचरा उठाया गया। 185 कर्मी ज्वाइनिंग के इंतजार में शहर में कल 185 कर्मी ड्यूटी पर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें ज्वाइन नहीं करवाया गया। इनमें 95 ड्राइवर और हेल्परों को टिप्पर की चाबी नहीं दी गई। इसके अलावा 90 सफाई कर्मी को भी ड्यूटी संभाल नहीं करवाई गई। ये 90 कर्मी शहर के सेक्टर में सफाई का काम करते थे, लेकिन उनको सेक्टर में दोबारा ड्यूटी पर नहीं भेजा। पिहोवा-लाडवा के कर्मी भी शामिल पिहोवा के 28 और लाडवा के 37 से ज्यादा सफाई कर्मचारी भी ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं। पिहोवा के 28 कर्मी सफाई का करते हैं। उनको भी ड्यूटी करने की जगह नहीं बताई गई। इसके अलावा लाडवा के 37 से ज्यादा कर्मी हैं, जिनमें टिप्पर ड्रावइर, हेल्पर और सफाई कर्मी शामिल हैं। बेदी से मिले, ज्ञापन दिया- लोहट सफाई कर्मचारी इकाई के प्रधान सुनील लोहट ने बताया कि कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया था। बातचीत में सोमवार को कर्मचारियों को ड्यूटी ज्वाइन करवाने का आश्वासन मिला है। कर्मचारी अब सोमवार का इंतजार कर रहे हैं। अगर ज्वाइनिंग नहीं करवाई गई तो कर्मचारी दोबारा दरी बिछाकर आंदोलन शुरू करेंगे। आज ठेकेदारों के साथ बैठक ज्वाइनिंग को लेकर बने विवाद के बीच आज ठेकेदारों के साथ कर्मचारियों की बैठक होनी है। इस बैठक में पुराने कर्मचारियों की वापसी और ज्वाइनिंग का मुद्दा उठाया जाएगा। उनको उम्मीद है कि सोमवार तक मामला सुलझ जाएगा और सभी को ड्यूटी पर वापस लिया जाएगा।
Source link
कुरुक्षेत्र में 250 सफाई कर्मचारियों की ज्वाइनिंग पर पेंच:आज ठेकेदार संग मीटिंग, ड्यूटी दोबारा नहीं मिली तो फिर बिछेगी दरी; कैबिनट मंत्री का आश्वासन
