राजनांदगांव पुलिस ने आगामी गणेश उत्सव और प्रतिमा विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख गणेश पंडालों, व्यस्त बाजार क्षेत्रों
.
14 सितंबर से शुरू हो रहे 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान बाजार और पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एसपी ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। उन्होंने थाना प्रभारियों और ट्रैफिक पुलिस को शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए खास योजना बनाने के निर्देश दिए।

एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस बल के साथ पूरे विसर्जन मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदनशील चौराहों पर बैरिकेडिंग, पूरी रोशनी और सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए।
विसर्जन स्थल की तैयारियों को देखने के लिए एसपी और अधिकारियों ने मोहारा स्थित विसर्जन कुंड तक बाइक पेट्रोलिंग की। उन्होंने पहुंच मार्ग का भी निरीक्षण किया।

गणेश उत्सव समितियों के साथ लगातार संपर्क में रहने और किसी भी असुविधा को तुरंत हल करने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान डीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी, डीएसपी वाजपेयी, डीएसपी विधिराज, रक्षित निरीक्षक लोकेश कसेर, यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप समेत कई थानों के निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद थे।
