Headlines

गणेशोत्सव से पहले 146 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल…VIDEO:कमिश्नरेट-रायपुर ग्रामीण के अफसरों ने चलाया अभियान, शराब तस्कर-चाकूबाज और हुडदंगियों पर एक्शन




गणेशोत्सव और आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कमिश्नरेट और रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 146 लोगों पर कार्रवाई की। पश्चिम क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर 132 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि तिल्दा-नेवरा में शांति व्यवस्था बिगाड़ने की आशंका वाले 14 लोगों को जेल भेजा गया। पुलिस उपायुक्त की मॉनीटरिंग में अभियान पश्चिम क्षेत्र में अभियान पुलिस उपायुक्त रॉबिनसन गुड़िया और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। पुलिस ने चाकूबाजी, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थ और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को चिन्हांकित कर कार्रवाई की। इसके साथ ही प्रतिबंधात्मक धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए और लंबित गिरफ्तारी वारंटों की तामिली भी कराई गई। अभियान के दौरान टिकरापारा, सरस्वती नगर, पुरानी बस्ती, कबीर नगर, डीडी नगर, मुजगहन, आजाद चौक, न्यू राजेंद्र नगर और आमानाका थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और बीएनएसएस की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। कबीर नगर थाना क्षेत्र में कोटपा एक्ट के तहत भी 212 कार्रवाई की गई। तिल्दा-नेवरा में 14 लोगों को जेल इधर, तिल्दा-नेवरा पुलिस ने 13 सितंबर को विशेष पेट्रोलिंग और निगरानी अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने ऐसे लोगों की पहचान की, जिनसे विवाद, मारपीट या क्षेत्र की शांति भंग होने की आशंका थी। पुलिस ने 14 लोगों को अभिरक्षा में लेकर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया। एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद 14 लोगों को जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल तिवारी और एसडीओपी वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *