Headlines

मुलाजिम ने VIDEO बनाकर सुसाइड किया:तरनतारन में मरने से पहले कहा- सुपरिंटेंडेंट ने छुट्टी के बदल 5 हजार रिश्वत ली




तरन तारन में सरकारी कॉलेज के एक कर्मचारी ने जहर खकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट को बताया है। वीडियो में कर्मचारी ने कहा- पिछले एक साल से जगतार सिंह क्लर्क, जो पिछले महीने सुपरिंटेंडेंट बना है, उसने मुझे बहुत परेशान किया है। जब मुझे टाइफाइड बुखार हुआ, तो मैंने मेडिकल छुट्टी ली। उस समय भी उसने मुझसे 5 हजार रुपए रिश्वत ली। मृतक की पहचान तरसेम सिंह के नाम से हुई, जो गुरु अर्जन देव सरकारी कॉलेज की लाइब्रेरी में पिछले करीब 26 साल से काम कर रहा था। मामला रविवार रात का है, फिलहाल पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पत्नी बोली- पैसे न देने पर धमकियां मिलती तरसेम सिंह की पत्नी नीतू ने कहा कि मेरे हस्बैंड अच्छे-भले नौकरी करते थे। यहां जगतार सिंह ने उन्हें धमकियां दिवाईं। वह जब कोई काम करवाते थे तो कहता था कि 5 हजार रुपए दे। वह 5 हजार नहीं देते थे तो उन्हें धमकियां मिलती थीं। कहता था कि तुम्हारी बदली करवा देनी है। उनकी तनख्वाह नहीं डालता था। दूसरों के बिल बन जाते थे, उनका बिल नहीं बनाता था। उनकी लकीरें निकलवा-निकलवा कर देता था। उन्होंने अब सुसाइड कर लिया। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *