![]()
सिरसा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद टीम ने दो बाइक सवारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5 किलो 556 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम गांव बणी क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा लिए आते दिखे। पुलिस की गाड़ी देखकर उन्होंने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोक लिया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर उनके पास से 5 किलो 556 ग्राम डोडा पोस्त मिला। राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों आरोपी पकड़े गए आरोपियों की पहचान बुध सिंह और तेजा सिंह के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के सुरेवाला गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ रानियां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच करीवाला पुलिस चौकी को सौंपी गई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उनसे नशा तस्करी के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
Source link
सिरसा में राजस्थान के 2 नशा तस्कर अरेस्ट:बाइक पर सवार होकर जा रहे, पुलिस को देखकर मोड़ी मोटरसाइकिल, डोडा पोस्त बरामद
