![]()
बलरामपुर में अब ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। प्रशासन खुद उनके गांव और घर तक पहुंच रहा है। जिले में चल रहे ‘विकास आपके द्वार’ अभियान ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार दोपहर 12 बजे तक इस अभियान से 1,00,422 लोगों को योजनाओं और सरकारी सेवाओं का फायदा मिला है। एक लाख का आंकड़ा पार करते ही यह अभियान जिले में एक नया रिकॉर्ड बन गया है। इस अभियान का मकसद ग्रामीण इलाकों में सही लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। साथ ही, उन्हें जरूरी प्रमाण-पत्र, दस्तावेज और नागरिक सेवाएं गांव में ही देना है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की जरूरतें समझी जाती हैं और मौके पर ही उन्हें सेवाओं का फायदा दिया जाता है। अभियान के तहत अब तक 51,070 लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल मिली है। इसके अलावा, 8,275 लोगों को राशन कार्ड, 7,904 को आधार कार्ड और 3,717 लोगों को जन्म प्रमाण-पत्र दिए गए हैं। 3,779 शिकायतों को भी हल किया गया है। 1,145 लोगों को ई-श्रम कार्ड दिए गए इसी तरह, 2,971 लोगों को फैमिली आईडी, 2,823 को पीएम किसान ई-केवाईसी, 2,623 को शौचालय, 2,439 को आय प्रमाण-पत्र और 2,007 को किसान रजिस्ट्री का फायदा मिला है। अभियान से 1,767 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन, 1,748 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 1,543 को उज्ज्वला योजना, 1,457 को आभा कार्ड और 1,145 लोगों को ई-श्रम कार्ड दिए गए हैं। वहीं, 1,125 मृत्यु प्रमाण-पत्र, 965 जाति प्रमाण-पत्र और 895 निवास प्रमाण-पत्र भी बनाए गए हैं। इसके अलावा, 856 लोगों को विधवा पेंशन, 500 को मनरेगा जॉब कार्ड, 255 को मुख्यमंत्री आवास योजना, 254 को दिव्यांग पेंशन और 78 को प्रधानमंत्री आवास योजना का फायदा मिला है। अभियान के तहत 87 मजदूरों का रजिस्ट्रेशन, 54 स्वरोजगार, 47 केसीसी और 38 बैंक खाते भी खोले गए हैं। ‘विकास आपके द्वार’ की यह कामयाबी सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है। यह ग्रामीण इलाकों में सरकारी सेवाओं की बदलती तस्वीर भी दिखाती है। प्रमाण-पत्र बनवाने से लेकर पेंशन, राशन, आवास, किसान सेवाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं तक, इस अभियान से लोगों को गांव में ही सुविधाएं मिल रही हैं।
Source link
बलरामपुर में सरकारी सुविधाएं घर-गांव तक पहुंचीं:'विकास आपके द्वार' अभियान से 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
