Headlines

बांसवाड़ा में करोड़पति उम्मीदवार 809 वोटों से जीते:कांग्रेस की जुमाना 3 वोट से हारी, AAP के 4 उम्मीदवारों को कुल 161 वोट




बांसवाड़ा नगर परिषद चुनाव के परिणामों में राजनीतिक सुगबुगाहट और दिलचस्प आंकड़े सामने आए हैं। चुनाव में सबसे कम अंतर की हार-जीत से लेकर सबसे कम वोट पाने वाले उम्मीदवारों तक की चर्चा जोरों पर है। सबसे कड़े मुकाबले वाले वार्ड 11 में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कामिनी ने कांग्रेस की जुमाना को 3 वोटों के बेहद कम अंतर से मात दी। इस रोमांचक मुकाबले में कामिनी को कुल 364 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी जुमाना को 361 वोट मिले। ​करोड़पति उम्मीदवार 809 वोटों से जीते चर्चा में रहे वार्ड 47 से चुनाव लड़ रहे नगर परिषद के सबसे करोड़पति उम्मीदवार महेंद्रचंद्र तेली ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने 809 वोटों के बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वी को हराया. इस वार्ड में महेशचंद्र तेली को कुल 1109 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मनोज को 300 वोटों पर ही सिमटना पड़ा। ​इन उम्मीदवारों को मिले 3-3 वोट ​मैदान में उतरी ‘आप’, कुल 4 उम्मीदवारों को मिले 161 वोट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *