अमृतसर में जनरेटर से गैस-लीक होने से एक की मौत:चार का इलाज जारी, मशहूर गांधी ब्रदर लुधियाना घंटा घर वाले की लॉटरी की दुकान




अमृतसर के महान सिंह गेट इलाके में जनरेटर से जहरीली गैस लीक होने का मामला सामने आया है। हादसे में गैस की चपेट में आने से 55 वर्षीय जोगिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। मृतक जोगिंदर सिंह अमृतसर के देहाती इलाके खासा का रहने वाला था। लॉटरी की दुकान की तीसरी मंजिल पर रखा था जनरेटर जानकारी के मुताबिक, महान सिंह गेट इलाके में मशहूर गांधी ब्रदर, लुधियाना घंटा घर वाले की लॉटरी की दुकान है। दुकान की तीसरी मंजिल पर एक बंद कमरे में जनरेटर रखा हुआ था। बता दे कि जनरेटर से जहरीली गैस लीक हुई। घटना के समय पांच लोग कमरे में खाना खा रहे थे। जहरीली गैस की चपेट में आने से पांचों की तबीयत बिगड़ गई और सभी बेहोश हो गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां जोगिंदर की मौत हो गई, जबकि हीरा लाल, सुखदेव, आशीषदीप और जगजीत अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी हादसे की सूचना मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने पर बी डिवीजन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की ओर से पूरे मामले की जांच की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *