![]()
करौली नगर निकाय चुनाव के नतीजों में जहां कई उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की, वहीं कुछ को बहुत कम वोट मिले। करौली नगरपरिषद के अलग-अलग वार्डों में कई उम्मीदवारों का आंकड़ा एक अंक में सिमट गया।
कुछ को 10 से भी कम वोट मिले, जबकि 3 उम्मीदवारों को सिर्फ एक-एक वोट मिला। इनमें भाजपा, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। खास बात यह है कि एक पूर्व पार्षद को भी बेहद कम वोट मिले। वार्ड 15 से निर्दलीय उम्मीदवार परशराम सिंह जादौन को सिर्फ 1 वोट मिला। इसी तरह, वार्ड 25 से निर्दलीय उम्मीदवार दीपक शाक्यवार को भी महज 1 वोट मिला। दीपक शाक्यवार पहले पार्षद रह चुके हैं। वार्ड 34 से निर्दलीय उम्मीदवार हेमेंद्र व्यास को भी 1 वोट मिला।
वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय उम्मीदवार बैजनाथ को 3 वोट मिले। वार्ड 9 में भाजपा उम्मीदवार भगवती लाल महावर को 7 और निर्दलीय मुकेश चंद गरोड़ा को 5 वोट मिले। वार्ड 12 में निर्दलीय अनीता को 7 वोट मिले। वार्ड 14 में निर्दलीय दीपक कुमार जाटव को 3 वोट मिले।
वार्ड 18 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमीन को 2 और निर्दलीय मदन मोहन माली को 4 वोट मिले। वार्ड 21 में आम आदमी पार्टी के फिरोज बेग और निर्दलीय शाकिर खान को 5-5 वोट मिले। वार्ड 23 में निर्दलीय अब्दुल मईन खां और दिनेश को 2-2 वोट मिले। वार्ड 24 में निर्दलीय दिनेश और प्रीति महावर को 3-3 वोट मिले।
वार्ड 25 में राजू कुमार जाटव को 4 वोट मिले। वार्ड 34 में शिव लहरी को 6 और गजानंद को 9 वोट मिले। वार्ड 38 में निर्दलीय अनीता देवी को 4 और प्रिया बाथम को 8 वोट मिले। वार्ड 39 में निर्दलीय गोविंद सिंह को 9 वोट मिले। वार्ड 40 में सुमित को 5 और रवि कुमार जिंदल को 6 वोट मिले। वार्ड 41 में निर्दलीय पंकज को 9 वोट मिले।
वार्ड 45 में निर्दलीय बॉबी सिंह को 2, राधाबाई को 9 और राहुल को 3 वोट मिले। इसी तरह, वार्ड 46 में निर्दलीय शाहरुख को 2 वोट, वार्ड 53 में सुनीता को 2 वोट और वार्ड 55 में सुरेश को 7 वोट मिले।
Source link
पूर्व पार्षद समेत 3 प्रत्याशियों को मिले 1-1 वोट:एक ही वार्ड में 2 निर्दलीयों को मिले 2-2 मत, दहाई तक भी नहीं पहुंचे कई उम्मीदवार
