Headlines

टीएस बोले-पीएम आवास के आंकड़े भ्रामक, श्वेतपत्र जारी करे सरकार:सिंहदेव का इस्तीफा फिर चर्चा में, बैज बोले-भाजपा के झूठ का गुब्बारा फूटा




पूर्व उप मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने पीएम आवास योजना के आंकड़ों को लेकर राज्य सरकार पर भ्रामक आंकड़े जारी करने का आरोप लगाया है। सिंहदेव ने कहा कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के आंकड़ों में बड़ा अंतर दिखा। विरोधाभाषी आंकड़ों से जनता के बीच भ्रम फैल रहा है। सरकार इसमें श्वेतपत्र जारी करे। मंगलवार को रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच पीएम आवास के डिबेट के बाद पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का इस्तीफा फिर चर्चा में आ गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि टीएस बाबा के इस्तीफे से भाजपा को आक्सीजन मिल गया था। भाजपा ने झूठ फैलाया। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम आवास को लेकर कहा कि राज्य सरकार ने दावा किया है कि 18 लाख घर बनाए गए हैं, जबकि उसी अवधि में केंद्र सरकार का आंकड़ा 9 लाख घरों का था। हाल ही में राज्य सरकार ने नया आंकड़ा जारी करते हुए 11.9 लाख घर बनने की बात कही है। शहरी व ग्रामीण आवास का आंकड़ा जारी करे सरकार सिंहदेव ने कहा कि इन विरोधाभासी आंकड़ों से जनता के बीच भ्रम फैल रहा है, इसलिए इसे स्पष्ट करने के लिए सरकार को एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करना चाहिए, जिसमें प्रतिवर्ष बने शहरी और ग्रामीण आवासों की पूरी जानकारी हो। इस्तीफे के अन्य कारण भी थे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पीएम आवास योजना पास न होने के कारण नहीं, बल्कि इसे सुचारू रूप से लागू न करवा पाने की असमर्थता महसूस होने के कारण पंचायत व ग्रामीण विभाग से इस्तीफा दिया था, हालांकि इसके पीछे कुछ अन्य कारण भी थे। बैज बोले-भाजपा के झूठ का गुब्बारा फूटा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा 18 लाख आवास का दावा करते हैं, मगर बने सिर्फ 11 लाख। प्रदेश में 3 बार केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए और हर बार 3 लाख आवास की स्वीकृति दी। अगर इतने आवास की स्वीकृति दी गई तो करीब 40 लाख आवास स्वीकृत हो गए, यानी सरकार जनता को मूर्ख बनाने का काम कर रही है। बैज ने कहा कि डिबेट से पीएम आवास को लेकर सरकार जो प्रोपैगैंडा फैला रही थी, वह बेनकाब हो गया। बैज ने कहा कि कोरोनाकाल में आवास नहीं बना ये भूपेश बघेल ने भी कहा। टीएस बाबा ने विभाग छोड़ा इसके कई रीजन है। लेकिन इससे भाजपा को मुद्दा मिल गया। उस समय भाजपा वेंटिलेटर पर गई थी, उसे ऑक्सीजन मिल गया और वे इसे लेकर धरना प्रदर्शन करने लगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *