Headlines

मान सरकार का नशा और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान:विदेश से लाए गए 12 से ज्यादा गैंगस्टर, अपराधी कहीं सुरक्षित नहीं- बलतेज पन्नू




आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मान सरकार की बड़ी उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ ऐसा सख्त अभियान छेड़ा है कि इस लड़ाई की गूंज अब देश की सीमाओं से बाहर तक सुनाई दे रही है। मान सरकार ने पुलिस को हाई-टेक और आधुनिक साजो-सामान से लैस किया है, जिसके परिणाम स्वरूप अमेरिका, दुबई, मलेशिया से लेकर मोल्दोवा तक छिपे बैठे अपराधियों को शिकंजे में कसा जा रहा है। विदेश से लाए गए एक दर्जन से अधिक गैंगस्टर पन्नू ने बताया कि पंजाब पुलिस की लगातार और अचूक कार्रवाई के चलते अब तक एक दर्जन से अधिक गैंगस्टरों को विदेश से भारत वापस लाया जा चुका है। इस फेरबहिस्त में सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से, मनप्रीत सिंह उर्फ पीता, रमनजीत सिंह उर्फ रोमी, परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी, अमृतपाल उर्फ मेहरो को दुबई से, गुरविंदर सिंह को मलेशिया से, जोबनदीप सिंह उर्फ जोबन बिल्ला और हाल ही में मोल्दोवा से लाए गए अमृतपाल उर्फ अमृत दलम शामिल हैं। लेटेस्ट कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी करमवीर सिंह उर्फ करमवीर देव कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है, जिसे पंजाब लाया गया। पन्नू ने विपक्ष पर साधा निशाना- 2007 से 2022 तक के दौर पर उठाए सवाल पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोलते हुए आप नेता ने कहा कि पंजाब का इतिहास गवाह है कि साल 2007 से 2017 के बीच प्रदेश में गैंगस्टरवाद बेकाबू हुआ था। यही वह दौर था जब गैंगस्टर शब्द पंजाब के पब्लिक डिस्कोर्स का हिस्सा बना। इसके बाद 2017 से 2022 तक रही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी हालात नहीं बदले। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने इन नेटवर्क्स को कुचलने के बजाय उत्तर प्रदेश के एक कुख्यात गैंगस्टर को पंजाब की जेल में लाकर वीआईपी सुविधाएं दीं, जिसके लिए यूपी सरकार को सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा था। पुलिस आधुनिकीकरण और हालिया सफलताएं पन्नू ने कहा कि मान सरकार ने पुलिस बल को केवल बेहतर गाड़ियां देने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जवानों को अत्याधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस किया है। इसी का नतीजा है कि पुलिस को हाल ही में लुधियाना में हुए एक एनकाउंटर से पहले ही सटीक सूचना मिल गई थी, जिससे एक बड़ी वारदात टल गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब पुलिस उन देशों से भी अपराधियों को ट्रैक कर रही है जिनके साथ भारत की प्रत्यर्पण संधि नहीं है, क्योंकि ऐसे अपराधी अब विदेशी धरती पर भी स्थानीय सरकारों के लिए सिरदर्द बन चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *