![]()
रायपुर के गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता पर पुलिस कार्रवाई में दखल देने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। मामले में 7 से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम विरुद्ध डीजे बजाने पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी। इसी कार्रवाई को रुकवाने और संबंधित व्यक्ति को छुड़ाने के लिए भाजयुमो नेता पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बातचीत के बाद पहले प्रदर्शन और फिर तोड़फोड़ भाजयुमो नेताओं द्वारा किया गया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और तोड़फोड़ के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने डिप्टी सीएम और रायपुर कमिश्नर से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा, कि थाना परिसर में विवाद करने वाले भाजयुमो नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Source link
रायपुर के थाने में भाजयुमो नेता का हंगामा:अधिकारियों से विवाद, पुलिस ने दर्ज किया केस
