कोटा में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ विवाद के बाद कुछ लोगों ने मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। मारपीट और हमले की पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घायल यासीन (26) को उसके परिचित गुमानपुरा थाने लेकर पहुंचे, जहां शिकायत देने के बाद उस
.
गुमानपुरा थाना क्षेत्र में थाने से कुछ दूर इलाहाबाद बैंक वाली गली में मंगलवार दोपहर 1 बजे यह वारदात हुई।

मारपीट का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद।
चाय की दुकान पर हुआ था विवाद
घायल यासीन ने बताया- मैं फाइनेंस कंपनी में काम करता हूं। बाइक से फाइनेंस कलेक्शन का काम करता हूं। मैं गुमानपुरा थाने के आगे इलाहाबाद बैंक की गली से होकर मंगलवार को जा रहा था। इसी दौरान हाशिम और उसकी पत्नी से मेरा विवाद हो गया। यासीन के मुताबिक- हाशिम और उसकी पत्नी से पहले भी चाय की दुकान पर किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी कहासुनी को लेकर दोबारा विवाद शुरू हो गया।

गली में बने एक कटले के अंदर भी हुई पहले मारपीट।
यासीन का आरोप है कि हाशिम ने अपने भाई और पिता को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मुझे घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मुझ पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे मैं घायल हो गया।
हमले में घायल होने के बाद यासीन ने अपने दो परिचितों को मौके पर बुलाया। परिचित उसे गुमानपुरा थाने लेकर पहुंचे। यहां पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दी गई। इसके बाद घायल को इलाज के लिए एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया।

एमबीएस अस्पताल में एडमिट फाइनेंस कर्मचारी
पुलिस ने एक युवक को किया डिटेन
गुमानपुरा थाने के एएसआई कपिल ने बताया- थाने की गली से कुछ दूरी पर बाइक फाइनेंस कलेक्शन करने वाले युवक यासीन के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने की शिकायत मिली है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एक युवक को डिटेन किया गया है। CCTV फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
