Headlines

लुधियाना फैक्ट्री में मजदूर की तबीयत बिगड़ी:10 दिन बाद मौत, आरोप- 3 घंटे फैक्ट्री में बैठाकर रखा, ESI-PF भी नहीं मिला




लुधियाना में एक फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 10 दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक के रूप में हुई है। परिवार ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। यह घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। अशोक की पत्नी शारदा देवी ने बताया कि 3 सितंबर को फैक्ट्री में काम करते हुए अशोक की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिवार का आरोप है कि फैक्ट्री के गेटमैन ने अशोक को करीब 3 घंटे तक फैक्ट्री में ही बैठाकर रखा। इसके बाद रात करीब 11 बजे उसे घर पहुंचाया गया। घर पहुंचने के बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई। परिवार उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। अशोक ने 13 सितंबर को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पत्नी शारदा देवी ने यह भी आरोप लगाया कि अशोक पिछले 14-15 सालों से इसी फैक्ट्री में काम कर रहा था, लेकिन फैक्ट्री ने उसका ईएसआई कार्ड नहीं बनवाया और न ही उसका पीएफ काटा।परिवार ने पूरे मामले में फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और इंसाफ की मांग की है। अशोक की मौत के बाद परिवार सदमे में है और मामले की जांच की मांग कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *