Headlines

पोस्टमार्टम में महिला की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि:पत्नी का शव नदी में मिला, पति पेड़ से लटका मिला था, डीआईजी ने की जांच




बिजनौर में जलालपुर काजी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी काटने गए दंपती के शव मंगलवार सुबह अलग-अलग जगह मिले थे। महिला का शव नदी में मिला, जबकि पति का शव पेड़ से लटका मिला थे। मंगलवार देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाने से और पति की मौत फांसी लगाने से होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। देशराज और सुषमा की हुई पहचान जलालपुर काजी गांव निवासी देशराज उर्फ छोटे (40) अपनी पत्नी सुषमा के साथ सोमवार सुबह नहर की पटरी पर लकड़ी काटने गए थे। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिवार ने तलाश शुरू की। खून के निशान और सामान मिला सोमवार दोपहर तलाश के दौरान घटनास्थल पर खून के निशान, चप्पल और दरांती मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश शुरू की। ड्रोन से भी दोनों की तलाश की गई, लेकिन सोमवार को कोई सुराग नहीं मिला। एक किलोमीटर की दूरी पर मिले दोनों शव मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तलाश के दौरान सुषमा का शव नदी में मिला। इसके करीब एक किलोमीटर दूर देशराज का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों शव मिलने की जानकारी पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया मंगलवार शाम करीब 6 बजे मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज बिजनौर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। रात करीब 9 बजे पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह डीआईजी ने बताया कि दोनों शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार, देशराज की मौत एंटी-मॉर्टम हैंगिंग यानी फांसी लगाने से हुई है। वहीं सुषमा की मौत गला दबाने से हुई है। पुलिस महिला की मौत के मामले में हत्या समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *