![]()
समस्तीपुर में फांसी लगाकर एक युवक ने खुदकुशी कर ली। कमरे में फंदे से लटका हुआ शव मिला है। मृतक की पहचान राकेश पासवान के पुत्र अर्जुन कुमार(22) के तौर पर हुई है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर कमला गांव की है। ‘बारात नहीं जाने से नाराज था’ मृतक के छोटे भाई धीरज ने बताया कि रविवार को गांव में विजय पासवान के बेटे ओमप्रकाश की शादी थी। अर्जुन भी बारात जाने वाला था। घर की महिलाएं गीत गाने के लिए गई थीं। जब वो तैयार होकर बाहर निकला तो बारात जा चुकी थी। इसके बाद गुस्से में कमरे में चला गया। गले में भाभी के दुपट्टे का फंदा बनाकर बल्ली के सहारे लटक गया। वापस महिलाएं जब घर पहुंचीं तो अर्जुन फंदे से लटका हुआ था। फोन पर जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचा। उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से युवक की मौत की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाग पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी उजियारपुर थाने को दे दी गई है। इस मामले में कार्रवाई संबंधित थाने की पुलिस को ही करना है।
Source link
समस्तीपुर में युवक ने की खुदकुशी:पड़ोसी की बारात नहीं जाने से नाराज था, फंदे से झूला; भाई बोला- किसी से दुश्मनी नहीं था
