Headlines

India vs West Indies T20 Ranchi


रांची14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। स्टेडियम के अंदर साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन और रिपेयर-मेंटेनेंस का काम चल रहा है।

मैच से पहले टिकट समेत विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। टिकट से संबंधित टेंडर आज खुलने की संभावना है। इसके बाद जेएससीए प्रबंधन टिकट बिक्री की तारीख और अलग-अलग श्रेणियों की कीमत की आधिकारिक घोषणा करेगा।

आज टिकट बिक्री के लिए टेंडर जारी किया जा सकता है।

आज टिकट बिक्री के लिए टेंडर जारी किया जा सकता है।

ऑनलाइन और ऑफलाइन मिलेंगे टिकट

जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी के अनुसार दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प मिलेंगे। 5 या 6 अक्टूबर से टिकट बिक्री शुरू होने की संभावना है। दर्शकों की सुविधा के लिए स्टेडियम में छह टिकट काउंटर बनाए जाएंगे।

हालांकि टिकट की कीमत और बिक्री की आधिकारिक तारीख टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तय होगी। करीब साढ़े तीन साल बाद रांची में भारत का टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होने के कारण क्रिकेट प्रशंसकों में टिकट को लेकर खास उत्सुकता है।

रांची में पांचवां पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

9 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के साथ जेएससीए में पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की संख्या पांच हो जाएगी। रांची में पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 12 फरवरी 2016 को भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था। भारत ने यह मैच 69 रन से जीता था।

इसके बाद 7 अक्टूबर 2017 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बारिश के कारण मैच का फैसला डकवर्थ-लुईस पद्धति से हुआ और भारत ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। 19 नवंबर 2021 को भारत ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। इस मैच में भारत ने 155 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

रांची में अब तक हुए चार पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं।

रांची में अब तक हुए चार पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं।

पिछली बार न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था

रांची में अब तक हुए चार पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने तीन मुकाबले जीते हैं। 27 जनवरी 2023 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया था। यह रांची में भारत की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली हार थी।

अब 9 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के साथ रांची एक बार फिर भारत के टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले जेएससीए में स्टेडियम की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम पूरा किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *