![]()
गोपालगंज में मौसम का मिजाज बदल गया है। चारों ओर बादल छाए हुए हैं और सूरज की धूप हल्की पड़ रही है। जिले में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C से 27°C के आसपास रहने का अनुमान है। घने बादलों के कारण जिले में 80 से 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। औसतन 5 mm से 10 mm तक हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। सदर गोपालगंज, थावे और मांझा में घने बादलों के साथ रुक-रुक कर मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। नमी होने के कारण बारिश की आशंका पूर्वी और उत्तरी प्रखंडों जैसे बरौली, बैकुंठपुर और सिधवलिया में, जो गंडक नदी से सटे हैं, नमी अधिक होने के कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी और सीमावर्ती प्रखंडों कटेया, भोरे, पंचदेवरी और विजयीपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें या गरज के साथ छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। मध्य और अन्य प्रखंडों जैसे उचकागांव, हथुआ और फुलवरिया में दिनभर बादलों की आवाजाही रहेगी। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना रहेगा। ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। यह बारिश किसानों के लिए फसलों के लिहाज से काफी फायदेमंद हो सकती है।
Source link
गोपालगंज में आज 90 प्रतिशत बारिश की संभावना:चारों ओर बादल छाए, अधिकतम तापमान 33°C
