![]()
सुल्तानपुर में करीब 10 दिन के लंबे इंतजार के बाद बुधवार दोपहर अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद है। हालांकि, शहर में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। सुबह से धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश जयसिंहपुर क्षेत्र में दोपहर करीब 12:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। लंभुआ क्षेत्र के कई इलाकों में भी तेज बारिश हुई। करौंदीकला और अखंडनगर में भी जोरदार बारिश हुई। मोतिगरपुर में दोपहर करीब 12:50 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो लगभग 15 मिनट तक चली। इस समय क्षेत्र के अधिकांश खेतों में धान की फसल में बालियां निकलनी शुरू हो गई हैं। बारिश से खेतों में खड़ी फसल को फायदा होने की उम्मीद है। किसानों को सिंचाई से मिलेगी राहत कैथी जलालपुर के किसान राम भवन वर्मा ने बताया कि करीब 10 दिन बाद हुई बारिश से उन्हें धान की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। इससे गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, सुल्तानपुर में रात में भी बारिश का अलर्ट है। शाम 6 बजे तक तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पश्चिमी हवाएं 11 से 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी, जबकि झोंकों की गति 18 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। हवा में नमी 77 से 82 प्रतिशत और वायुदाब 995 से 997 एचपीए रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में यानी मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।
Source link
सुल्तानपुर में 10 दिन बाद बरसे बादल:किसानों को धान की फसल को मिली राहत, शहर में छाए रहे बादल
