Headlines

सड़क किनारे एक्सीडेंट हुई गाड़ी में मिला 45 किलो डोडा-पोस्त:आरोपी को दोस्त ने घर ले जाने के लिए दी थी कार; अब फरार दोस्त की तलाश जारी




सीकर की नेछवा थाना पुलिस को सड़क किनारे एक्सीडेंट हुई गाड़ी में 45 किलो डोडा-पोस्त मिला। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी को उसके दोस्त ने गाड़ी घर पर ले जाने के लिए दी थी। अब पुलिस फरार दोस्त की तलाश कर रही है। नेछवा थाना SHO रमेशचंद मीणा ने बताया कि पुलिस टीम रात को रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुन्नी प्याऊ से नरसास जाने वाली सड़क पर पहुंचे तो वहां सड़क किनारे एक एक्सीडेंट हुई गाड़ी मिली। गाड़ी की ड्राइवर सीट पर एक आदमी बैठा हुआ मिला। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने गाड़ी में बैठे युवक से पूछताछ की। तब उसने अपना नाम रामस्वरूप सैन बताया और कहा कि उसकी गाड़ी अनबैलेंस होकर पलटी खा गई। पुलिस को उसकी क्रेटा गाड़ी के अंदर 2 प्लास्टिक के कट्टे मिले। जब इन कट्टों की तलाशी ली गई तो उसमें डोडा पोस्त था। ऐसे में पुलिस ने आरोपी रामस्वरूप सैन(19) उर्फ महावीर सैन निवासी नरसास को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आरोपी का एक दोस्त रेस्टोरेंट चलाता है। रेस्टोरेंट चलाने वाले उस दोस्त ने ही गाड़ी रामस्वरूप को घर पर ले जाने के लिए दी थी लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। अब पुलिस फरार आरोपी दोस्त की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *