![]()
गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चेगरो मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने बाइक सवार योगेंद्र प्रसाद को टक्कर मार दी। योगेंद्र प्रसाद तेलखारा के रहने वाले हैं। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि स्विफ्ट डिजायर कार डुमरी की तरफ जा रही थी। चेगरो मोड़ के पास कार ने बाइक सवार योगेंद्र प्रसाद को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी लेकर भागने लगा। टक्कर में कार चालक को भी चोटें आईं घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। भागने के दौरान कार जामतारा के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में कार चालक को भी चोटें आईं और कार भी टूट गई। कार के पेड़ से टकराने के बाद पीछा कर रहे लोग वहां पहुंच गए और चालक के साथ मारपीट करने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही पर भी असर पड़ा। घटना की खबर मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने भीड़ से चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्विफ्ट डिजायर कार को भी अपने कब्जे में लेकर डुमरी थाना ले गई। पुलिस ने भीड़ को हटाकर सड़क पर गाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू कराई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और कार चालक के भागने की वजहों का पता लगा रही है।
Source link
बाइक सवार को टक्कर मार भागी कार पेड़ से टकराई:ड्राइवर के साथ लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से छुड़ाया
