Headlines

450 डब्बे सोयाबीन तेल लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा:किशनगंज 4 गिरफ्तार, यूपी से लेकर मोतिहारी तक छापेमारी




किशनगंज पुलिस ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल लूटने के मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 189 डब्बे रिफाइंड तेल और वारदात में इस्तेमाल ट्रक बरामद किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों और लूटे गए बाकी सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है। NH-327E पर ट्रक रोककर बनाया था बंधक घटना 7-8 सितंबर 2026 की रात करीब 2 से 3 बजे की है। WB61B6566 नंबर का ट्रक जोगबनी से गुवाहाटी जा रहा था। ट्रक में सोयाबीन तेल के करीब 1500 डब्बे लदे थे। बहादुरगंज थाना क्षेत्र में NH-327E पर नटुआपाड़ा के पास ईंट भट्ठे के नजदीक अपराधियों ने ट्रक को रोक लिया। अपराधियों ने चालक और खलासी को बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रक को एक सुनसान जगह ले जाया गया। वहां लदे सोयाबीन तेल में से करीब 450 डब्बे दूसरे ट्रक में लाद लिए गए और अपराधी सामान लेकर फरार हो गए। केस दर्ज होते ही जांच में जुटी पुलिस मामले में बहादुरगंज थाने में कांड संख्या 568/26 दर्ज किया गया। पुलिस ने BNS की धारा 310(2)/311 के तहत कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संतोष कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले का जल्द खुलासा करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर और एसडीपीओ किशनगंज के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई। टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर वारदात में इस्तेमाल ट्रक की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया। मेरठ से शहजाद ट्रक के साथ गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के किठौर मंसूरपुरा निवासी करीब 35 वर्षीय शहजाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल ट्रक भी बरामद किया। शहजाद से पूछताछ के बाद पुलिस को मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और लूटे गए सामान के बारे में जानकारी मिली। उसकी निशानदेही पर पुलिस की दूसरी टीम को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) भेजा गया। मोतिहारी से तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने पूर्वी चंपारण में कार्रवाई करते हुए तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें चकिया बाजार, केसरिया रोड निवासी संजय कुमार मखरिया और दीपक सुल्तानिया तथा मधुबन बाजार निवासी दीपक कुमार शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए कुल 189 डब्बे रिफाइंड तेल बरामद किए हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल ट्रक भी पुलिस के कब्जे में है। अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच जारी पुलिस की कार्रवाई से इस मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश तक फैले नेटवर्क के सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और लूटे गए बाकी तेल को कहां रखा गया है, इसकी जांच अभी जारी है। बाकी सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। लूटे गए बाकी सामान की बरामदगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 4 गिरफ्तार, मेरठ से पूर्वी चंपारण तक जुड़ा गिरोह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के मंसूरपुरा निवासी शहजाद के अलावा पूर्वी चंपारण के तीन आरोपी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहजाद, संजय कुमार मखरिया, दीपक सुल्तानिया और दीपक कुमार के रूप में हुई है। शहजाद किठौर मंसूरपुरा, किठौर, मेरठ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वहीं, संजय कुमार मखरिया और दीपक सुल्तानिया पूर्वी चंपारण के चकिया बाजार, केसरिया रोड के निवासी हैं। चौथा आरोपी दीपक कुमार पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन बाजार का रहने वाला है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मामले में उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *