Headlines

नीमच में 21 लाख का डोडाचूरा पकड़ा:राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार, रतनगढ़ का आरोपी मौके से भागा




नीमच जिले की रतनगढ़ पुलिस ने काकरिया तलाई बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक बोलेरो नियो कार से 141 किलो 800 ग्राम अवैध डोडाचूरा पकड़ा है। इसकी कीमत करीब 21.27 लाख है। रतनगढ़ थाना प्रभारी के अनुसार, काकरिया तलाई चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान राजस्थान की ओर से आ रही एक बिना नंबर की काले रंग की बोलेरो नियो को रोका गया। गाड़ी रुकते ही चालक के पास बैठा व्यक्ति अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। हालांकि, पुलिस ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। कार की तलाशी लेने पर 7 प्लास्टिक के बोरों में भरा 141 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा मिला। अजमेर का तस्कर गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी की पहचान योगेंद्र सिंह उर्फ जॉनी (34), निवासी अजमेर (राजस्थान) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि फरार साथी गणेश धाकड़ है, जो रतनगढ़ थाना क्षेत्र के काकरिया तलाई का ही रहने वाला है। NDPS एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने 8 लाख रुपये कीमत की बोलेरो और 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत केस दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *