Headlines

ऊना में कार-स्कूटी की टक्कर कारपेंटर की मौत:सड़क पर गिरने से सड़क पर लगी गंभीर चोट, अस्पताल पहुंचने तक दम तोड़ा




हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एमी उपमंडल में एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार को ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडूही के पास दिलवां में हुआ। कार और स्कूटी की टक्कर में 56 साल के केवल कृष्ण की जान चली गई। वह पंजोड़ा, पंचायत चौकी मनियार के रहने वाले थे और कारपेंटर का काम करते थे। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि हादसे के संबंध में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क पर गिरने से सिर में लगी गंभीर चोट जानकारी के मुताबिक, केवल कृष्ण बुधवार को दिलवां में फर्नीचर का सामान लेने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। जब वह दुकान के पास पहुंचे, तभी अंब की तरफ से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि केवल कृष्ण सड़क पर गिर गए और उनके सिर से खून बहने लगा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और गांव वाले मौके पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक ने घायल केवल कृष्ण को अपनी कार से धुसाड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र ने हादसे की जानकारी अंब पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *