![]()
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के खेल कौशल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में खेल उपकरण खरीदने और खेल के मैदानों के विकास के लिए 33.96 करोड़ रुपए के भारी-भरकम बजट की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक पात्र स्कूल को 1-1 लाख रुपए की राशि जारी की जाएगी। यह आदेश शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव (IAS) विजय सिंह दहिया की ओर से जारी किए गए हैं। हरियाणा के राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद सेकेंडरी शिक्षा निदेशालय को यह फंड खर्च करने की अनुमति दे दी गई है। शिक्षा विभाग को यह संपूर्ण बजट 31 मार्च 2027 तक खर्च करना होगा। DEO के जरिये किया जाएगा बजट वितरण आरोही स्कूलों को बजट वितरण संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के माध्यम से किया जाएगा। इस 1-1 लाख रुपए के बजट का उपयोग किस प्रकार और किन-किन खेलों की सामग्री पर किया जाना है, इसके लिए अलग से एसओपी जारी की जाएगी। पूरा खर्च स्वीकृत बजट सीमा के भीतर ही होना चाहिए और सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति से ही नियम अनुसार खर्च किया जाएगा। योजना वार्षिक प्लान में शामिल होनी चाहिए और स्वीकृत बजट प्रावधान से अधिक राशि नहीं खर्च की जाएगी। स्कूलों में खेल सुधार के लिए सरकार के 4 बड़े फैसले
Source link
सरकारी स्कूलों में खेलों के लिए ₹33.96 करोड़ मंजूर:हर पात्र स्कूल को मिलेंगे ₹1 लाख; उपकरण और मैदान पर खर्च होगी राशि
