Headlines

स्मैक, हथियार, कैश के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार:27 हजार 700 रुपए भी जब्त; नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस




टोंक जिले में अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम (DST) ने नासिरदा थाना क्षेत्र में 6 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक नामजद आरोपी समेत 7 के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 13.30 ग्राम अवैध स्मैक, 10 लीटर हथकड़ शराब, 51 पव्वे देशी शराब, 2 धारदार चाकू, 27 हजार 700 रुपए, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मोबाइल फोन जब्त किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2.60 लाख रुपए है। DST प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि रामसिंह को 8 ग्राम स्मैक और 51 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं एक महिला तस्कर को 5.30 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 700 रुपए और मोबाइल के साथ पकड़ा गया। इसी तरह संदीप सांसी को धारदार चाकू और 27 हजार रुपए, जबकि अनिल सांसी को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। दौलतराम सांसी और बाबूनाथ को 5-5 लीटर अवैध हथकड़ शराब के साथ पकड़ा गया। एक अन्य नामजद आरोपी संजय सांसी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए स्मैक की सप्लाई लाइन, नशीले पदार्थों के मुख्य सरगनाओं और अवैध हथियारों के सप्लायर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *