Headlines

Suryakumar Yadav Team India Comeback Hinges on Domestic Performance: BCCI Hints


मुंबईकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
रोहित शर्मा के संन्यास के ऐलान के बाद सूर्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया था। - Dainik Bhaskar

रोहित शर्मा के संन्यास के ऐलान के बाद सूर्या को टी-20 टीम का कप्तान बनाया गया था।

सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। न्यूज एजेंसी ANI को BCCI के एक सूत्र ने बताया कि सूर्या के लिए दरवाजे अब भी खुले हैं। हालांकि वह अभी टीम की योजना का हिस्सा नहीं हैं। अगर वह घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाते हैं, तो वापसी संभव है।

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्या को खराब फॉर्म की वजह से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर कर दिया गया था। उनसे कप्तानी भी छिन ली गई। उनकी जगह BCCI ने श्रेयस अय्यर को नया टी-20 कप्तान बनाया है।

सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में 3 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

सूर्या टी-20 इंटरनेशनल में 3 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप और IPL मिलाकर सिर्फ 3 फिफ्टी लगाई

सूर्या ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की 9 पारियों में 242 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ एक फिफ्टी लगाई। सूर्या IPL 2026 में खराब फॉर्म जारी रहा। वे 13 पारियों में सिर्फ 270 रन ही बना सके। उनका औसत 20.76 रहा। सूर्या ने सीजन में सिर्फ 2 फिफ्टी लगाई।

भारत लगातार 2 सीरीज हारा

श्रेयस की कप्तानी में भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हारी। पहले आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से हार मिली। यह आयरलैंड की भारत के खिलाफ पहली सीरीज जीत थी। इसके बाद इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से हराया। सूर्या की कप्तानी जाने के बाद भारत एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है।

श्रेयस की कप्तानी में भारत एक भी मैच नहीं जीता।

श्रेयस की कप्तानी में भारत एक भी मैच नहीं जीता।

सूर्या की कप्तानी में एक भी सीरीज नहीं हारा भारत

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने इसी साल 8 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत के साथ भारत अपने टाइटल को डिफेंड करने और लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाला दुनिया का पहला देश बना। बड़ी बात यह है कि सूर्या की कप्तानी में भारत एक भी सीरीज नहीं हारा है।

सूर्या टी-20 में 4 शतक लगा चुके

सूर्यकुमार ने 113 मैचों में 3272 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.35 और स्ट्राइक रेट 162.94 रहा है। सूर्यकुमार के नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर 117 रन है। सूर्या ने 297 चौके, 179 छक्के लगाए हैं। उन्होंने 58 कैच भी लिए हैं।

———————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

राहुल द्रविड़ बन सकते हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच:एंडी फ्लावर, फ्लिंटॉफ और लैंगर के नाम पर भी चर्चा; मैकुलम को हटाया

टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ इंग्लैंड की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच बनने की दौड़ में शामिल हैं। ब्रेंडन मैकुलम के पद छोड़ने के बाद ECB (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) पॉसिबल कैंडीडेट्स के नाम पर विचार कर रहा है, जिसमें द्रविड़ का नाम भी है। पूरी खबर पढें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *