Headlines

दतिया के 12 जगह पर दबिश, 20 आबकारी केस दर्ज:55 लीटर कच्ची शराब और 161 क्वार्टर जब्त, एक युवक गिरफ्तार




दतिया जिले में अवैध शराब और हथियारों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने कंजर डेरों, होटल, ढाबों और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर 20 आबकारी प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में करीब 55 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब और देशी प्लेन मदिरा के 161 क्वार्टर जब्त किए गए। जब्त शराब की कीमत करीब 19 हजार 500 रुपए बताई गई है। 12 थाना क्षेत्रों में शराब के खिलाफ कार्रवाई पुलिस के अनुसार जिगना, गोंदन, पंडोखर, उनाव, कोतवाली, लांच, बसई, भांडेर, सिविल लाइन, चिरूला, धीरपुरा और गोराघाट थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। पुलिस ने कंजर डेरों के साथ होटल, ढाबों और अन्य संभावित स्थानों की भी जांच की। उनाव में देशी पिस्टल के साथ युवक पकड़ा वहीं, उनाव पुलिस ने मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश सीमा क्षेत्र में झांसी रोड पर पहुज नदी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पकड़ा। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसकी जींस की जेब से 32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी की पहचान कासिम अली (30) निवासी परासरी, उनाव के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(b)(a) के तहत मामला दर्ज कर पिस्टल जब्त कर ली है। अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी एएसपी मंजीत सिंह ने कहा कि अवैध शराब के विक्रय, संग्रहण और परिवहन के साथ अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *