Headlines

हिमाचल में 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत:ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा के दौरान हादसा; हाई एल्टीट्यूड सिकनेस, हाइपोथर्मिया और बर्फ पर गिरने से कई घायल




हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पवित्र पर्वत ड्रिलबुरी की परिक्रमा के दौरान गुरुवार को दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला स्थानीय और दूसरी दार्जिलिंग की रहने वाली बताई जा रही है। इस धार्मिक यात्रा के दौरान कुछ अन्य श्रद्धालुओं के भी बर्फ पर गिरने, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से घायल होने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन ने सभी को रेस्क्यू में जुटा हुआ है। घायलों को केलांग अस्पताल लाया जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार लगभग 300 श्रद्धालु ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रम को गए थे। इनमें से 270 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। अन्य का रेस्क्यू जारी है। वहीं, दोनों मृतक महिलाओं के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, दोनों की मौत ऑक्सीजन की कमी से बताई जा रही है, क्योंकि आज सुबह लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर अचानक बर्फबारी हुई। ऐसे मौसम में हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया की समस्या स्वाभाविक है। हाइपोथर्मिया में शरीर का तापमान गिरने लगता है
हाइपोथर्मिया उस स्थिति को कहा जाता है, जब लंबे समय तक ठंड के संपर्क में रहने से शरीर का तापमान सामान्य स्तर से काफी नीचे गिरने लगता है। बर्फबारी, तेज ठंडी हवा, गीले कपड़े और लंबे समय तक खुले में रहने से इसका खतरा बढ़ सकता है। शुरुआती लक्षणों में तेज कंपकंपी, थकान, कमजोरी और भ्रम की स्थिति शामिल हो सकती है। स्थिति गंभीर होने पर व्यक्ति बेहोश भी हो सकता है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड और कम ऑक्सीजन दोनों का सामना कर रहे लोगों के लिए ऐसी परिस्थितियां विशेष रूप से खतरनाक हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं की मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। दो महिलाओं की मौत: DSP
DSP केलांग केडी शर्मा ने दो महिलाओं की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिलाओं की पहचान अभी होनी बाकी है। उन्होंने कहा कि बर्फ पर गिरने, हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और हाइपोथर्मिया से घायल अन्य श्रद्धालुओं को रेस्क्यू कर लिया गया है। सभी का इलाज जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *