Headlines

चक्रधरपुर में महिला पर्यवेक्षिका की धारदार हथियार से हत्या:किराए के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा




पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर सोनुवा प्रखंड में पदस्थ महिला पर्यवेक्षिका अनीता बिंद की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। अनीता का शव शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी, वार्ड-7 में किराए के कमरे में मिला। वह पिछले करीब 15 दिनों से संजय साव के मकान में किराए पर अकेली रह रही थीं। घटना के बाद कमरे से निकलकर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की पहचान अनिल कुमार बिंद के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को मृतका का प्रेमी बताया है। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे अनिल, अनीता बिंद से मिलने उनके किराए के कमरे पर पहुंचा था। कुछ देर बाद मकान के ऊपरी तल्ले से चीख-पुकार और शोर सुनाई दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग कमरे की ओर पहुंचे। इसी दौरान अनिल कमरे से निकलकर तेजी से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पड़ोसी अनीता के कमरे में पहुंचे तो वह गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ी थीं। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। हिरासत में लिए गए अनिल कुमार से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका और युवक दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *