![]()
मानसा शहर के वार्ड नंबर-4 में 14 सितंबर को हुए खूनी और जानलेवा हमले के मामले में मानसा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अंधी वारदात का पर्दाफाश करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 बालिग युवकों के साथ 7 नाबालिग (CIPC) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। एसएसपी वैभव चौधरी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़ित हरविंदर सिंह (पुत्र लखवीर सिंह) और आरोपियों के बीच काफी समय से पुराना विवाद चला आ रहा था। दोनों पक्षों के बीच राजीनामे को लेकर बातचीत जारी थी। लेकिन 14 सितंबर को जब समझौता सिरे नहीं चढ़ सका, तो आरोपियों ने रंजिश के तहत हरविंदर सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। तकनीकी सर्विलांस से बिछाया जाल, ये चढ़े हत्थे घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी-2 मानसा में धारा 109, 115(2), 118(1), 351(3), 191(3), 190, 61(2) BNS और आर्म्स एक्ट के तहत मामला (एफआईआर नं. 226) दर्ज किया गया था। जांच के लिए गठित विशेष टीमों ने हाई-टेक सर्विलांस और तकनीकी मदद के जरिए आरोपियों की घेराबंदी की। गिरफ्तार मुख्य आरोपी: पुलिस ने मुख्य आरोपी पुनीत कुमार उर्फ पंकू/हैप्पी, सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख्खा, निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ नीला और आशू को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (नंबर: PB10 CA 3763) भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक मामले की गहराई से जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य अहम तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है ताकि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।
Source link
मानसा में जानलेवा हमले के 9 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, 2 युवक और 7 नाबालिग पकड़े, बाइक बरामद
