Headlines

चतरा में तीज देखकर लौट रही नाबालिग से गैंगरेप:दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; दोनों ने कबूला जुर्म




चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। तीज के त्योहार पर डीजे देखकर लौट रही लड़की के साथ यह घटना हुई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चतरा मुख्यालय डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना 14 सितंबर 2026 को हुई थी। तीज के अवसर पर गांव में डीजे बज रहा था, जिसे देखने के लिए नाबालिग गई थी। लौटते समय अंधेरे का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसे जबरदस्ती झाड़ियों में खींच लिया। बानासाम टोला निवासी कमलेश भारती (22) और मनोज कुमार (19) ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद, उन्होंने उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से इस मामले को सुलझाया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *