![]()
हांसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार शाम जिला सचिवालय परिसर में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक विनोद भयाना ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की। यह आयोजन प्रधानमंत्री के सेवा कार्य के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हो रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसी के तहत जिला सचिवालय परिसर में दीप जलाए गए। देशभर में मनाया जा रहा पीएम मोदी का जन्मदिन इस मौके पर व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेश ठकराल, उपायुक्त राहुल नरवाल और एसडीएम राजेश कोथ भी मौजूद थे। जिला सचिवालय को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। जीटी रोड स्थित मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर पूरे परिसर तक दीप जलाए गए, जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा। विधायक विनोद भयाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन देशभर में एक उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। हांसी के लिए यह मौका और भी खास है, क्योंकि हांसी को नया जिला बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की काम करने की शैली से हर वर्ग प्रभावित है। विपक्ष को तारीफ करने में होती है दिक्कत : भयाना भयाना ने उदाहरण देते हुए बताया कि मां के निधन के बाद भी प्रधानमंत्री ने कुछ समय का अवकाश लेकर अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया और फिर तुरंत काम पर लौट आए। उन्होंने हमेशा कर्तव्य को प्राथमिकता दी है। कार्यक्रम को लेकर विपक्ष की आलोचना पर विधायक ने कहा कि विपक्ष को अच्छे कामों की तारीफ करने में भी दिक्कत होती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दीप जलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करना लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक आयोजन है।
Source link
हांसी में विधायक ने जलाया आशीर्वाद का दीया:जिला सचिवालय दीपों से जगमगाया, सेवा संकल्प अभियान, पीएम मोदी की लंबी उम्र की कामना
