![]()
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की झंडूता तहसील के समलेटू गांव में एक खौफनाक हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ है। इसमें जिस व्यक्ति की पुलिस को लापता होने की सूचना दी गई थी उसकी हत्या बड़े भाई और भाभी ने मिल कर की थी। उसके बाद शव को झील में फेंक दिया। उसके घर वापस न आने पर दूसरे भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।़ वारदात का खुलासा होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बिशन दास और उसकी पत्नी रानो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) और 3(5) (सामूहिक मंशा/संयुक्त जिम्मेदारी) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाई ने दर्ज कराई थी गुशुदगी मामला झंडूता थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी रोशन लाल ने 13 सितंबर को झंडूता थाने में अपने भाई मदन लाल (45) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रोशन लाल के अनुसार, मदन लाल 11 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे घर से निकला था और उसके बाद से उसका कोई अतापता नहीं था। झगड़े की जानकारी पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस मामले की जांच के दौरान 15 सितंबर को शिकायतकर्ता ने पुलिस को अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गायब होने वाली शाम मदन लाल का अपने बड़े भाई बिशन दास और भाभी रानो देवी से तीखा झगड़ा हुआ था। बहस बढ़ने पर बिशन दास और रानो देवी ने गुस्से में आकर मदन लाल के सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साक्ष्य मिटाने की नीयत से चांगरू झील में बहाया शव हत्या को अंजाम देने के बाद साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की नीयत से दोनों आरोपियों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली साजिश रची। पुलिस की कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने मदन लाल के शव को घसीटकर चांगरू नामक स्थान पर ले जाकर झील के गहरे पानी में फेंक दिया था, ताकि मामला सिर्फ गुमशुदगी का लगे। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सुराग, गोताखोरों द्वारा शव की तलाश जारी बिलासपुर के एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। चांगरू झील में फेंके गए मदन लाल के शव को बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
Source link
बिलासपुर में भाई-भाभी ने पत्थर से मारकर की हत्या:राज छिपाने के लिए झील में फेंका, झगड़े जानकारी से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
